समाचार · हरियाणा
महेंद्रगढ़ में चिट्टा और गांजा मिलने पर आरोपी पकड़ा:जैकेट की जेब से मिला 2.55 ग्राम संदिग्ध चिट्टा, दुकान के बाहर कैरेट में रखी पन्नी
महेंद्रगढ़ जिले के गांव सेहलंग में पुलिस ने राजबीर को 2.55 ग्राम संदिग्ध चिट्टा और 282 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। पुलिस ने दोनों पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश यादव ने बताया कि थाना सदर कनीना में तैनात पीएसआई साहिल टीम के साथ बस स्टैंड खेड़ी इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सेहलंग निवासी राजबीर, बस स्टैंड सेहलंग स्थित अपनी दुकान राज मिष्ठान भंडार के सामने नशीले पदार्थ बेच रहा है। गांव सेहलंग का मामला पुलिस टीम गांव सेहलंग पहुंची और राजबीर को पकड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। जैकेट की जेब से एक छोटी सफेद पन्नी में संदिग्ध चिट्टा मिला। दुकान के सामने रखे प्लास्टिक के कैरेट की जांच में एक दूसरी पन्नी से गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तौलने पर पॉलीथीन सहित संदिग्ध चिट्टा 2.55 ग्राम और गांजा 282 ग्राम निकला। पुलिस के मुताबिक, राजबीर नशीले पदार्थ रखने का लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने दोनों पदार्थ अलग-अलग सीलबंद कर अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस को दे जानकारी थाना सदर कनीना में राजबीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने लोगों से नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध बिक्री की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।