Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाढ़ौरा में कार डिवाइडर से टकराई, 4 घायल:दुकान के उद्घाटन में जा रहा जैन परिवार हादसे का शिकार हुआ

INT News1 November 2026 at 04:55 pm

अशोकनगर-गुना रोड पर शाढ़ौरा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो सामने आया है। कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। गुना का जैन परिवार अशोकनगर में एक दुकान के उद्घाटन के लिए जा रहा था। पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में टक्कर रिकॉर्ड हुई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। घायलों में एक बुजुर्ग भी शामिल था। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और डिवाइडर का कुछ हिस्सा टूट गया। बताया गया कि शाढ़ौरा में सड़क के बीच बने डिवाइडर का रंग पूरी तरह उड़ गया है। लोगों ने डिवाइडर पर संकेतक लगाने की मांग की है।