समाचार · पंजाब
जालंधर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी मैच:साउथ कोरिया ने बांग्लादेश को 5-0 से हराया, आज शाम में भारत और मलेशिया के बीच होगा महामुकाबला
जालंधर में जारी 9वीं हीरो मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में आज का पहला मुकाबला पूरा हो चुका है। शुरुआती मैच में साउथ कोरिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5-0 से करारी शिकस्त दी है। आज जालंधर में कुल तीन बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें शाम को भारत और मलेशिया के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलेगा। जालंधर के हॉकी स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मैच में साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं। टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम था। मैच की शुरुआत से ही कोरियाई टीम ने अपनी पकड़ मजबूत रखी और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की टीम कोरिया के लगातार हमलों का सामना नहीं कर सकी और कोरिया ने 5-0 के बड़े अंतर से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चीन और जापना आमने-सामने होंगे दिन का दूसरा मुकाबला दोपहर 4:45 बजे शुरू होगा, जिसमें चीन का सामना जापान से होगा। दो एशियाई दिग्गजों के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा मैच इसके बाद फैंस की नजरें दिन के तीसरे और सबसे बड़े मुकाबले पर टिकेंगी, जो शाम 7:00 बजे भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा। घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय हॉकी टीम अपनी बढ़त बनाने और आक्रामक रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।