Sunday, 1 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

4 साल बाद टीम इंडिया में लौटते ही फ्लॉप हुए भुवनेश्वर, 180 रन देकर लिया सिर्फ 1 विकेट

INT News1 November 2026 at 04:49 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. करीब चार साल बाद टीम इंडिया के टी20 सेटअप में लौटे भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. चार मैचों में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.

ये भी पढ़ें: गुरनूर बराड़ की शर्टलेस तस्वीर वायरल, कथित प्राइवेट चैट वायरल होने से बढ़ी चर्चा

2022 में खेला था आखिरी T20I मुकाबला

36 साल के भुवनेश्वर ने आखिरी बार नवंबर 2022 में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में जगह मिली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल 2025 में 17 विकेट और 2026 में 28 विकेट हासिल किए थे. उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें दोबारा मौका दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं चला भुवनेश्वर का जादू

न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी के बाद भुवनेश्वर कुमार अपनी पुरानी लय में नजर नहीं आए. क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

इसके बाद 24 अक्टूबर को दूसरे टी20 मैच में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा. इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया.

27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेले गए मैच में उन्होंने 40 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला. वहीं, अपने हालिया मुकाबले में भी वह 41 रन देकर खाली हाथ रहे.

ये भी पढ़ें: Video: क्रिकेट मैच के बीच स्कूटर लेकर पहुंचा बुजुर्ग, खिलाड़ी और कमेंटेटर भी नहीं रोक पाए हंसी

4 मैचों में दिए 180 रन, मिला सिर्फ 1 विकेट

टीम इंडिया में जगह बनाए रखना होगा मुश्किल

भुवनेश्वर कुमार के लिए अब टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा. तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों के बीच मुकाबला लगातार बढ़ रहा है.

ऐसे में भुवनेश्वर को टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अगर उन्हें अगले टी20 सीरीज में मौका नहीं मिलता है, तो घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करके वह चयनकर्ताओं का ध्यान दोबारा खींच सकते हैं. फिलहाल उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी पुरानी लय और गेंदबाजी में नियंत्रण वापस पाना है.