Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

कनाडा में पंजाबी ड्राइवर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप:आरोपी साहिब बराड़ गिरफ्तार, टोरंटो पुलिस को अन्य पीड़ितों का अंदेशा

INT News4 November 2026 at 08:39 am

कनाडा के टोरंटो शहर से में हैलोवीन की रात एक राइडशेयर गाड़ी में सवार महिला यात्री के साथ यौन उत्पीड़न (सेक्सुअल असॉल्ट) किया गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर साहिब बराड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जो भारतीय मूल का है और पंजाब से ताल्लुक रखता है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने और भी महिलाओं को अपना शिकार बनाया हो सकता है। राइडशेयर कार में हैलोवीन की रात हैवानियत यह घटना शनिवार, 31 अक्टूबर की रात करीब 9:50 बजे टोरंटो के व्यस्त डाउनटाउन इलाके में घटी। हैलोवीन की रात पीड़िता ने यात्रा के लिए एक राइडशेयर गाड़ी ली थी। वह योंग स्ट्रीट और वेलेस्ली स्ट्रीट ईस्ट के चौराहे के पास गाड़ी में सवार हुई। पीड़िता गाड़ी की अगली सीट पर बैठी थी। आरोप है कि सफर के दौरान ही ड्राइवर ने उसके साथ गलत हरकतें और यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मंजिल पर पहुंचते ही जबरन बनाया बंधक जब गाड़ी अपनी तय मंजिल पर पहुंची, तो पीड़िता ने तुरंत बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ड्राइवर की नीयत खराब हो चुकी थी। उसने गाड़ी के दरवाजे बंद कर दिए और महिला को बाहर नहीं निकलने दिया। ड्राइवर ने महिला को कार के अंदर जबरन बंधक बनाकर रखा और दोबारा उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। महिला ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। सड़क पर भी पीछा कर की बदसलूकी काफी मशक्कत के बाद पीड़िता किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने में कामयाब रही। हालांकि, घबराहट और हड़बड़ी में उसका पर्स और अन्य निजी सामान कार में ही छूट गया। इसके बाद भी आरोपी की दरिंदगी खत्म नहीं हुई। वह भी गाड़ी से बाहर निकल आया और उसने सड़क पर भाग रही पीड़िता को पकड़कर एक बार फिर उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। आरोपी पंजाब का रहने वाला, पुलिस ने की गिरफ्तारी पीड़िता की शिकायत मिलने के तुरंत बाद टोरंटो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर की पहचान ब्रैम्पटन निवासी 32 वर्षीय साहिब बराड़ के रूप में की। आरोपी साहिब बराड़ मूल रूप से भारत के पंजाब राज्य का रहने वाला है। टोरंटो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले तथा जबरन बंधक बनाने का एक मामला दर्ज किया है। कोर्ट में आरोप सिद्ध होना बाकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टोरंटो रीजनल बेल सेंटर में अदालत के सामने पेशी के लिए भेजा गया है। हालांकि, कनाडाई कानून के तहत अभी अदालत में ये आरोप सिद्ध होना बाकी हैं। टोरंटो पुलिस का मानना है कि आरोपी का यह पहला अपराध नहीं हो सकता है। पुलिस को मजबूत अंदेशा है कि उसने पहले भी अन्य महिला यात्रियों को इसी तरह निशाना बनाया होगा। पुलिस ने जारी की तस्वीर, जनता से सहयोग की अपील मामले की गंभीरता और संभावित अन्य पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए टोरंटो पुलिस ने साहिब बराड़ की तस्वीर सार्वजनिक की है। पुलिस चाहती है कि अगर कोई अन्य महिला भी इसकी शिकार हुई हो, तो वह निडर होकर सामने आए। टोरंटो पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस आरोपी, उसकी गतिविधियों या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 416-808-2200 पर संपर्क करें या क्राइम स्टॉपर्स के जरिए गुप्त रूप से सूचना दर्ज कराएं।