Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक के दिए निर्देश

INT News14 November 2026 at 05:46 am

जालंधर। सिविल सर्जन कार्यालय में जिला पीसी-पीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने की। बैठक में जिले में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन, लिंगानुपात में सुधार और प्री-कंसेप्शन व प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक को लेकर समीक्षा की गई। यहां डॉ. राजेश गर्ग ने कहा कि मादा भ्रूण हत्या गंभीर सामाजिक बुराई और अमानवीय अपराध है। भ्रूण के लिंग की जांच कराना या करना गैरकानूनी है दोषियों पर पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में 6 स्कैन सेंटरों के पंजीकरण नवीनीकरण के अनुरोधों पर दस्तावेजों की जांच के बाद मंजूरी दी गई।