Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Udta Teer BO: सोमवार को सुस्त तो मंगलवार को फिर पकड़ी रफ्तार, आयुष्मान-सारा की फिल्म ने वर्ल्डवाइड छापे इतने करोड़

INT News4 November 2026 at 08:45 am

Udta Teer Box Office Day 12: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई-कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) अपनी अनोखी कहानी और कॉमेडी के तड़के से दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब रही है. एक पाकिस्तानी एजेंट बिलाल अहमद, जो भारत में बम धमाके के बाद अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को कट्टर भारतीय देशभक्त अधिकारी समझने लगता है. इसी गजब के कन्फ्यूजन और हंसी-मजाक से भरी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन बाद भी मजबूती से टिकी हुई है.

सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म ने शानदार वापसी की है. 65 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने के बाद अब 'उड़ता तीर' 70 करोड़ के आंकड़ें के करीब पहुंची हैं. आइए जानते हैं 12वें दिन फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई की है.

12वें दिन 'उड़ता तीर' की कमाई में आया उछाल

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी 'उड़ता तीर' ने सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर को दस्तक दी थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 30.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है.

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को भारत में 1.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे पहले 11वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे. इस तरह मंगलवार को कमाई में करीब 18.5 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. 12 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 45.05 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कमाई 53.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: Box Office पर Udta Teer की उड़ान जारी! वीकेंड पर आयुष्मान-सारा की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

वर्ल्डवाइड 70 करोड़ से कितनी दूर है फिल्म?

'उड़ता तीर' की कमाई का सबसे दिलचस्प आंकड़ा इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. फिल्म ने भारत के अलावा विदेशी बाजारों में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 25 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही विदेशों में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 11.75 करोड़ रुपये हो गई है.

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65.41 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यानी 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के लिए इसे अभी 4.59 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि आयुष्मान की यह स्पाई-कॉमेडी फिल्म आने वाले दिनों में इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं.

दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

फिल्म की कमाई में सुधार के पीछे दर्शकों की दिलचस्पी को भी एक वजह माना जा सकता है. मंगलवार को फिल्म के हिंदी 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 13.42 फीसदी दर्ज की गई. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 6.08 फीसदी रही, जबकि दोपहर में यह 11.08 फीसदी पहुंच गई. शाम के शो में 13 फीसदी और रात के शो में सबसे ज्यादा 21.69 फीसदी दर्शक पहुंचे.

वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी उम्मीद जगाने वाले रहे. 4 नवंबर की सुबह तक 13वें दिन के लिए 67 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री हो चुकी थी, जिससे करीब 1.11 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई. फिल्म के अब तक कुल 23.69 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Udta Teer Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', 11वें दिन हुई इतनी कमाई!