Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

महिला की हत्या के आरोप में ममेरा भाई गिरफ्तार:बलरामपुर में गोवर्धन पूजा की रात पत्थर से सिर पर वार, 2-3 महीने पुराना था पारिवारिक विवाद

INT News11 November 2026 at 06:50 pm

बलरामपुर जिले के चान्दो थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़कमपाट (चंचलचुवों) में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गोवर्धन पूजा के दिन शराब के नशे में महिला को भीतरकोना जंगल ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे दो से तीन माह पुराना पारिवारिक विवाद और रंजिश बताई जा रही है। जंगल में गड्ढे के भीतर मिला महिला का शव पुलिस के मुताबिक, ग्राम मुड़कमपाट निवासी किशुन नगेशिया ने चान्दो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गांव के अशोक नगेशिया ने फोन कर उसे भीतरकोना जंगल पहुंचने के लिए कहा था। वहां पहुंचने पर उसने अपनी सास पलंगी नगेशिया (46), पति स्व. फिदकू नगेशिया का शव पेड़ों के झुरमुट के नीचे एक गड्ढे में पड़ा देखा। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे और शव खून से लथपथ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 37/2026 और अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चान्दो थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कर वैज्ञानिक अधिकारी की मदद से मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए। बच्चों के विवाद के बाद बढ़ी थी पारिवारिक रंजिश प्रारंभिक जांच और गवाहों से पूछताछ के दौरान मृतिका के ममेरे भाई मदन नगेशिया (47), पिता बोमड़ा नगेशिया, निवासी मुड़कमपाट पर संदेह सामने आया। पुलिस के अनुसार, करीब दो से तीन माह पहले आरोपी के छोटे बेटे और मृतिका की नतनीन के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर पलंगी नगेशिया और मदन नगेशिया के बीच भी झगड़ा और गाली-गलौज हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद से आरोपी मृतिका से नाराज था। हंडिया पीने के बाद जंगल ले जाकर हत्या करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, गोवर्धन पूजा के दिन हंडिया पीने के बाद आरोपी पलंगी नगेशिया को रात में जंगल की ओर ले गया। वहां पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने मदन नगेशिया को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।