Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:आसाराम की तबीयत बिगड़ी, गेट रहित क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराई पिकअप, बेटे के सामने पिता को गोली मारी

INT News23 October 2026 at 05:48 pm

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास.. 1. गेट रहित क्रॉसिंग पर मालगाड़ी से टकराई पिकअप, युवक की मौत; 6 घायल अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दुर्गा विसर्जन से लौट रही पिकअप मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मालगाड़ी पिकअप को करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे में चकैठी गांव के रवि वर्मा (26) की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। पिकअप में डीजे का सामान था। क्रॉसिंग पर न फाटक था, न गेटमैन। पूरी खबर पढ़ें 2. आसाराम की तबीयत बिगड़ी, आज पंचकर्म कराने नहीं गए उज्जैन में आसाराम बापू की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के चलते वे धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म कराने नहीं पहुंचे। उन्होंने अंकपात रोड स्थित आश्रम में आराम किया। डॉ. निपेंद्र मिश्रा के मुताबिक, आसाराम लंबे समय से सिर और कमर दर्द से परेशान हैं। उन्हें 14 दिन पंचकर्म कराने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. MP में 7 दिन से आंधी-बारिश, 5 जिलों में अलर्ट: 24 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 7 दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर 2-3 दिन बाद दिख सकता है। पूरी खबर पढ़ें 4. धीरेंद्र शास्त्री की बॉल पर SP ने जड़े चौके-छक्के, मैहर में सनातन संवाद किया बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार रात मैहर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने मां शारदा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इससे पहले उन्होंने KJS आवासीय परिसर में एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। एसपी ने उनकी गेंदों पर चौके-छक्के लगाए। पूरी खबर पढ़ें 5. बेटे के सामने पिता की गोली मारकर हत्या, 22 साल पुराना जमीन विवाद टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने तुलसी अहिरवार (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। बिजरावन रोड पर आरोपियों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए। वारदात के समय उनका बेटा भी साथ था। डायल 112 की टीम तुलसी को जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 6. सगाई न टूटे, इसलिए नवजात को नाली के किनारे छोड़ा हरदा में सगाई टूटने के डर से एक युवती अपनी नवजात बच्ची को जिला अस्पताल से 100 मीटर दूर नाली किनारे छोड़ गई। गुरुवार शाम बच्ची मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV फुटेज में दो महिलाएं बच्ची को बाइकों की आड़ में रखते दिखीं। शुक्रवार को बच्ची का पता लगाने अस्पताल पहुंची युवती को गार्ड ने पहचान लिया। पुलिस ने युवती और उसकी मां को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें 7. पोल से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो, युवक की मौत; साथी का पैर कटा धार जिले के धामनोद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में महेश्वर निवासी दक्ष उर्फ बाबू यादव (25) की मौत हो गई, जबकि साथी संदीप गहलोत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में संदीप का एक पैर कटकर अलग हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें पॉजिटिव खबर 8. 40 परिवारों की बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी समिति ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों के परिजन और घायलों को ग्राम सातऊं शीतला माता कल्याण समिति आर्थिक मदद देगी। मृतकों के परिवारों को 50-50 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा हादसे से प्रभावित 40 परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च समिति उठाएगी। पूरी खबर पढ़ें खबर जरा हटके 9. 85 वर्षीय बुजुर्ग की अंतिम इच्छा: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शवयात्रा आलीराजपुर जिले के छोटी खट्टाली गांव में प्रताप सिंह डुडवे (85) की अंतिम यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। गुरुवार को घर से श्मशान घाट तक परिजन नाचते-गाते हुए पहुंचे। प्रताप सिंह की अंतिम इच्छा थी कि उनकी विदाई ढोल-नगाड़ों के साथ हो। यात्रा का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। पूरी खबर पढ़ें कल का बिग इवेंट 10. सीएम करेंगे नर्मदा-माही लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अक्टूबर को सरदारपुर दौरे पर रहेंगे। वे यहां नर्मदा-माही लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इससे धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।