समाचार · हरियाणा
हवाई फायरिंग के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:कार के आगे बाइक गिराकर की थी वारदात, रेवाड़ी सीआईए ने पकड़ा
रेवाड़ी सीआईए ने हवाई फायरिंग व गाड़ी में तोड़फोद के दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। 5 सितंबर की रात आठ बजे घर के सामने खड़ी गाड़ी के आगे बाइक गिराई। गाली-गलौच के बाद साथियों को बुलाकर हवाई फायरिंग की और गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। शिकायत मिलने पर सदर पुलिस ने केस दर्ज किया। मामले की जांच मिलने के बाद सीआईए रेवाड़ी ने सदर पुलिस के साथ मिलकर चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे तथा लोकेश उर्फ लूका को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। विकास उर्फ तर्रे के खिलाफ पहले भी जिला गुरुग्राम के थाना सेक्टर-10 व थाना सदर रेवाड़ी में मारपीट, एक्साइज एक्ट व आर्म्स एक्ट के 4 केस दर्ज हैं। 5 सितंबर की रात वारदात गांव चिल्हड़ निवासी शिव चरण ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि 5 सितंबर शनिवार रात वह अपने घर पर था। रात करीब 8 बजे लोकेश उर्फ लूका ने नशे की हालत में आया और उसकी गाड़ी के आगे बाइक गिरा दी। इसके बाद आरोपी ने लात मारकर उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए गाली-गलौच करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान फोन कर अपने दूसरे साथी विकास उर्फ तर्रे को बुला लिया। जिसने आती ही पहले गाली-गलौच की और फिर हवाई फायर करने के बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। अन्य वारदातों का लगाएगी पता सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। एसपी ने सीआईए रेवाड़ी को जांच सौंपी। सीआईए ने सदर पुलिस के साथ मिलकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। अब पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयोग पिस्टैल, बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी। पूछताछ में आरोपियों ने अन्य वारदातों का पता लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।