Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रीवा के मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन का ट्रांसफर:कल्पना मिश्रा मौत के बाद पिता का प्रदर्शन जारी, सतना में अधीक्षक की जिम्मा दिया

INT News6 September 2026 at 07:36 pm

रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले में भारी विरोध और आक्रोश के बीच कार्रवाई का सिलसिला जारी है। अब श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल का भी तबादला कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उन्हें सतना मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित करते हुए वहां का अधीक्षक बनाया है। वहीं सतना मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग को श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा का अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 6 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश पर अपर सचिव सीमा डेहरिया के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। इन पर हो चुकी है कार्रवाई

कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले में इससे पहले डॉ. सोनल अग्रवाल, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग तथा डॉ. निधि पांडे, निश्चेतना विभाग को निलंबित किया जा चुका है। दो पैरामेडिकल स्टाफ पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई थी। वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया था। एफआईआर की मांग पर आंदोलन जारी

मामले की जांच रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। परिजन लगातार घटना में शामिल डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलन में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब इस मामले में जांच रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में किसकी जिम्मेदारी तय होती है और आगे किन अधिकारियों, डॉक्टरों या स्टाफ पर कार्रवाई की जाती है।