Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

आदिवासी बच्चों की शिक्षा पर फोकस, शिक्षकों की भर्ती से मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की स्कूल व्यवस्था

INT News6 September 2026 at 07:58 pm

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. स्कूलों में नए संसाधन, आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके साथ ही शिक्षकों को भी नई तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दे सकें. सरकार का मानना है कि जब शिक्षक सक्षम होंगे, तभी बच्चे बेहतर तरीके से सीख पाएंगे और आगे बढ़ेंगे. मजबूत और आत्मविश्वास से भरे शिक्षक ही आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और अवसर दे सकते हैं. यही सशक्त पीढ़ी आगे चलकर मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ की नींव तैयार करेगी.

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर कुछ पोस्टर शेयर किये. इसमें उन्होंने आगे के प्लान के बारे में बताया. नीचे देखें पूरी बात.

आदिवासी बच्चों पर सरकार का ध्यान

आदिवासी बच्चों के लिए Robotics और AI शिक्षा

IIT की तर्ज पर जशपुर, बस्तर, कबीरधाम, रायपुर और रायगढ़ में प्रौद्योगिकी संस्थानों का निर्माण

छत्तीसगढ़ के युवाओं को वित्तीय बाजार एवं वित्तीय नियोजन में कौशल के लिए NSE के साथ Student Skilling Programme

सशक्त होते शिक्षक, समृद्ध होता शिक्षा का स्तर

7,330 नवनियुक्त शिक्षकों को अधिष्ठापन प्रशिक्षण

19,557 शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण

60 हजार प्राथमिक शिक्षकों का Orientation

शिक्षक बढ़ेंगे, शिक्षा होगी बेहतर

3,343 पदों पर सीधी भर्ती

625 सहायक प्राध्यापक एवं 595 प्राध्यापक पदों पर भर्ती जारी

848 Special Educator पदों की स्वीकृति

विद्यार्थियों को सहारा, सपनों को संवारा

सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए ₹30,000 का संबल

कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना

नक्सल प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण