समाचार · झारखंड
सुदिव्य सोनू के निधन पर 7 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के निजी स्कूल, पासवा का बड़ा ऐलान

रांची : उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) ने राज्य के सभी निजी विद्यालयों को सात सितंबर को बंद रखने की घोषणा की है. पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य के सभी निजी विद्यालय संचालकों और प्राचार्यों से सात सितंबर को विद्यालय बंद रखने की अपील की है.
राजकीय शोक के मद्देनजर लिया निर्णय
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि राज्य में सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है. इसे देखते हुए निजी विद्यालयों को भी सात सितंबर को बंद रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शिक्षा जगत भी शोकाकुल है. इस दुख की घड़ी में पूरा शिक्षा जगत शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.