Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गांजा बेच रहा 62 साल का व्यक्ति गिरफ्तार:एनएच-135 के पास 450gm गांजे के साथ पकड़ाया, कीमत करीब 4000 रुपए

INT News28 October 2026 at 04:37 pm

मऊगंज जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लौर थाना पुलिस ने गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम चौका सोनवर्षा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-135 के नजदीक एक 62 साल के व्यक्ति को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति का नाम मंगल सिंह, पिता इन्द्रबहादुर सिंह, निवासी ग्राम कंजरा है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपए बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में लौर थाने के सहायक उप निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चौका सोनवर्षा के पास एनएच-135 के नजदीक एक व्यक्ति प्लास्टिक की पन्नी में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक की पन्नी से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।