Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

30 अक्टूबर को बिहार के किसानों को मिलेंगे 1476 करोड़, पीएम-किसान की 24वीं किस्त होगी जारी

INT News28 October 2026 at 04:46 pm

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे. इस किस्त के तहत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 1,476 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी. देश के 9.34 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक मिलेंगे.

कृषि मंत्री ने दी पूरी जानकारी

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किस्त जारी होने के अवसर पर देशभर में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा. बिहार में इसका राज्यस्तरीय कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा. इसमें मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, वरीय पदाधिकारी और योजना के लाभार्थी किसान शामिल होंगे.

अब तक मिले 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी. इसके तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

किसानों को इस तरह से मिलेगी सुविधाएं

कृषि मंत्री के अनुसार, बिहार के किसानों को योजना की 23 किस्तों के माध्यम से अब तक 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 24वीं किस्त से किसानों को बीज, उर्वरक और खेती से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी. केंद्र सरकार की यह योजनाओं किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Also Read: करोड़ों रुपये से बदलेगी बिहार के 3 शहरों की तस्वीर, जानिए कौन-कौन है शामिल, विभाग का आदेश जारी