Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सोना-चांदी के भाव गिरने से बाजार में बढ़ी खरीदारी:सोना ₹36 हजार और चांदी ₹1.54 लाख सस्ती, धनतेरस से पहले उज्जैन के सराफा बाजार पहुंचे ग्राहक

INT News28 October 2026 at 04:40 pm

उज्जैन में पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट के चलते सराफा बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी है। लंबे समय से ऊंचे भाव के कारण खरीदारी टाल रहे ग्राहक अब अपने बजट के अनुसार गहने और चांदी के आभूषण खरीदने पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक, सोने का भाव अपने ऊंचे स्तर से करीब ₹36 हजार और चांदी का भाव करीब ₹1.54 लाख प्रति किलो तक नीचे आया है। त्योहारों के साथ शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। भाव घटने से ग्राहकों में खरीदारी का उत्साह मध्यप्रदेश स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि सोने-चांदी के भाव घटने से ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह है। फसल आने के साथ लोगों के पास त्योहारों की तैयारी के लिए पैसा आ रहा है। पुष्य नक्षत्र, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली के लिए ग्राहक अभी से खरीदारी कर रहे हैं। आगे शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से भी कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। चांदी ₹3.90 लाख से घटकर ₹2.35 लाख प्रति किलो व्यापारी देवेश सोनी के अनुसार, चांदी के भाव पहले करीब ₹3.90 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे, जो अब करीब ₹2.35 लाख के आसपास हैं। वहीं, सोने के भाव में भी गिरावट आने से ग्राहकों को राहत मिली है। उनके मुताबिक, कई ग्राहक पहले से आभूषण बुक करा रहे हैं, ताकि त्योहार पर पसंद के सामान की खरीदारी कर सकें। ग्राहकों को अब अपने बजट के हिसाब से विकल्प मिल रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि इस बार त्योहारों पर बाजार में अच्छी भीड़ रह सकती है। 5 साल में सोना ₹94,730 और चांदी ₹1.70 लाख महंगी मार्च 2021 में सोने का भाव ₹48,720 प्रति 10 ग्राम था, जो अक्टूबर 2026 में बढ़कर करीब ₹1,43,450 हो गया। यानी पांच साल में सोना ₹94,730 महंगा हुआ। इसी तरह चांदी का भाव मार्च 2021 में ₹65,400 प्रति किलो था, जो अक्टूबर 2026 में बढ़कर ₹2,35,900 पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी ₹1,70,500 महंगी हुई। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद दोनों धातुओं के भाव नीचे आए हैं। सोना करीब ₹1.80 लाख से घटकर ₹1,43,450 और चांदी करीब ₹3.90 लाख से घटकर ₹2,35,900 प्रति किलो पर आ गई।