समाचार · हरियाणा
जींद में ससुराल आए सेना के गनर ने की फायरिंग:दादी सास को पीटा- बेटे को छीना; विवाद में 3 माह से मायके में पत्नी
जींद के निडानी गांव में सेना के गनर पर फायरिंग करने और मारपीट कर दादी सास से बच्चा छीनने का मामला सामने आया है। हालांकि बच्चे को उससे छुड़वा लिया। जवान पर ससुराल में 6 से 7 राउंड फायरिंग के करने के आरोप लगे हैं। पति व ससुरालियों से विवाद के चलते पत्नी तीन माह पहले बेटे के साथ मायके आ गई थी। दोनों का तलाक का केस भी चल रहा है। मारपीट में दादी सास को चोटे आई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार साल पहले हुई थी शादी गांव निडानी निवासी केला देवी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि उन्होंने चार साल पहले माल सिवाह निवासी साहिल के साथ पोती नेहा की शादी की थी। उसका एक तीन साल का बेटा है। साहिल शादी से पहले से ही सेना में लगा हुआ था। शादी के समय अन्य सामान के साथ करीब 15 तोले सोना व 1 किलो 500 ग्राम चांदी के गहने दिए थे। आरोपियों ने शादी के कुछ समय बाद ही नेहा से मारपीट शुरू कर दी थी। दादा ससुर को दी गालियां ससुराल में मारपीट के चलते नेहा करीब 3 माह पहले बेटे के साथ मायके निडानी आ गई। 27 अक्टूबर की सुबह वह पड़ोसी के मकान में बैठकर अपने दयोते के साथ बैठी थी। उनके दामाद उनके घर आए और अपने दादा ससुर के साथ गाली गलौच करते हुए गली में निकल गए। फिर मेरे पास आए और जबरदस्ती दयोते को छीनने लगे। विरोध करने पर मुझे लात- घुसों से मारा और हवाई फायर किए। पास आने पर मुझे गोली मारने की धमकी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। जिन्हें देख साहिल गली में हवाई फायरिंग करता हुआ मौके से फरार हो गया। पत्नी बोली- फरीदकोट में पोस्टिंग पत्नी नेहा ने ने बताया कि साहिल करीब 6 साल से सेना में गनर है। मेरी ससुराल में लाइसेंसी पिस्तौल है। साहिल के पास मंगलवार का कौनसी पिस्तौल थी मुझे नहीं पता। शादी के कुछ समय बाद ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। जिसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। फिलहाल साहित की पोस्टिंग फरीदकोट में है तथा पिछले 3 माह से ड्यूटी नहीं गए हैं। मामले की चल रही जांच सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।