Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शहडोल में युवक की धारदार हथियार से हत्या:नदी किनारे मिला शव; अस्पताल ले जाते समय मौत, अज्ञात पर केस

INT News6 September 2026 at 10:57 am

शहडोल के सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी गांव में शनिवार शाम युवक अविनाश नापित (18) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक बरुहा नदी के किनारे गंभीर हालत में मिला था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। नदी किनारे बैठा था युवक पुलिस के अनुसार, अविनाश शनिवार शाम घर के पास बरुहा नदी के किनारे बैठा था। इसी दौरान उसके पिता वहां से गुजरे। अविनाश ने उनसे कहा कि वह थोड़ी देर बाद घर आ जाएगा। कुछ समय बाद एक युवक ने उसके पिता को फोन कर बताया कि अविनाश नदी के पास खून से लथपथ पड़ा है। गले पर धारदार हथियार का गहरा घाव सूचना मिलते ही पिता ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। अविनाश गंभीर हालत में पड़ा था और उसके गले पर धारदार हथियार से हमले का गहरा घाव था। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह और आरोपी का पता नहीं मृतक की पहचान सुनील नापित के बेटे अविनाश नापित निवासी अतरिया टोला बोडरी के रूप में हुई है। सिंहपुर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्या किसने और किस वजह से की, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।