समाचार · मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय टीम ने टीकाकरण की वास्तविकता को खंगाला
INT News1 August 2026 at 06:02 am
खरगोन| मिजल्स उन्मूलन अभियान के राष्ट्रीय टीम के सदस्य डॉ. सुदर्शन कुशवाहा एवं हितेश सिंह वाघेला ने 29 से 31 जुलाई तक शहर के अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने जिला चिकित्सालय, इंद्रा नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खामखेड़ा, छोटी कसरावद तथा खरगोन शहर के वार्ड क्रमांक 12 में नियमित टीकाकरण गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर भ्रमण कर टीकाकरण की स्थिति, फोकल प्वाइंट, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलेंस तथा मिजल्स के संभावित मामलों के संबंध में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धीरेंद्र पवार, वीसीसीएम आदित्य चौरे, आरआईडी राजेश धाकड़ आदि उपस्थित रहे।