Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

'भास्कर समाधान' का असर… बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट हुई ठीक:पार्षद योगेश बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; इदरीश नगर में टूटा चैंबर नहीं हुआ दुरुस्त

INT News1 August 2026 at 06:05 am

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-72 के पार्षद योगेश गोविंद गेंदर बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ इंदौर के ओल्ड आरटीओ रोड, जैन कॉलोनी में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण क्षेत्र में रात के समय अंधेरा छाया रहता था। शिकायतकर्ता विनीत यादव ने लिखा था कि स्थानीय लोगों को रात में आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड-72 के पार्षद योगेश गोविंद गेंदर ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभाग के माध्यम से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया। स्ट्रीट लाइट चालू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली और रात के समय आवागमन सुरक्षित हो गया। एप से मिल रहा लोंगो को समाधान खुले बिजली बॉक्स की समस्या का हुआ समाधान, शिकायतकर्ता ने की पुष्टि इंदौर के नंदबाग कॉलोनी, अगरबत्ती कारखाने के पास बिजली के खंभे का बॉक्स खुला होने के कारण पिछले कई दिनों से 5 से 6 घरों की बिजली बार-बार बाधित हो रही थी। शिकायतकर्ता अनिल चौधरी ने लिखा था कि छोटे बच्चों सहित स्थानीय रहवासियों को दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और नया बॉक्स लगाने की मांग की थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-16 की पार्षद सोनाली मुकेश धरकर ने मामले पर संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से समस्या का समाधान कराया। शिकायतकर्ता अनिल चौधरी ने खुद समाधान की पुष्टि करते हुए पार्षद सोनाली मुकेश धरकर का आभार व्यक्त किया। भोपाल के कई क्षेत्रों में सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्याएं बरकरार कई दिनों से बंद पोल लाइट से वीणा नगर में अंधेरा इंदौर के वीणा नगर, ईशू किराना जनरल स्टोर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी हुई है। शिकायतकर्ता अशोक रेडवाल ने बताया कि लंबे समय से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। टूटा गटर का ढक्कन, हादसे का डर इंदौर के निपानिया मेन रोड, भवन्स प्रॉमिनेंट स्कूल के सामने गटर का ढक्कन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। शिकायतकर्ता अमित पराशर ने लिखा कि टूटा हुआ ढक्कन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। 20 दिनों से टूटा चैंबर नहीं हुआ दुरुस्त, रहवासी परेशान इंदौर के इदरीश नगर, मुसाखेड़ी में पिछले करीब 20 दिनों से चैंबर टूटा हुआ पड़ा है। शिकायतकर्ता डॉ. योगेश पंचोरे ने लिखा कि कई दिनों से चैंबर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। टूटा हुआ चैंबर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकता है। मायापुरी कॉलोनी में जलभराव और चैंबर जाम होने से सड़क बनी तालाब इंदौर के मायापुरी कॉलोनी, अग्रवाल शोरूम के पास भारी जलभराव के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। शिकायतकर्ता शिवदीप पचौरी ने लिखा कि सड़क पर भरा पानी चैंबर से नहीं निकल पा रहा है क्योंकि चैंबर पूरी तरह जाम है। इसके चलते सड़क पर पानी जमा हो गया है और लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।