Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारियां शुरू:अधिकारियों की नियुक्ति, 11 सितंबर को होगा इलेक्शन

INT News1 August 2026 at 06:45 am

कैथल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 सितंबर को एसोसिएशन का चुनाव करवाया जाएगा। एसोसिएशन के चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस बारे में एसोसिएशन की बैठकों का दौर जारी है। जय नारायण अत्रे चुनाव अधिकारी होंगे जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के पत्र की अनुपालना में उन्होंने चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों के लिए जय नारायण अत्रे चुनाव अधिकारी होंगे। उनके साथ सुभाष चंद महला, गौरव जैन, विक्रम सिंह नैन और विकास चहल एडवोकेट्स सहायक चुनाव अधिकारी होंगे। शर्मा ने बताया कि इन नियुक्तियों की सूचना बार काउंसिल को भेजी जाएगी। इधर आने वाले चुनावों के लिए बार परिसर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी वकील अपने-अपने तरीके से आने वाले उम्मीदवारों के नाम के कयास लगने लगे हैं। 1468 वकील मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे आपको बता दें कि इन चुनावों में करीब 1468 वकील मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं चुनाव को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधान ने बताया कि जल्द ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया के बार में जानकारी दी जाएगी। आवेदनों, नामांकन और दूसरे कार्यों के बारे में जभी वकीलों से जानकारी साझा की जाएगी।