Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रेवाड़ी में 2.09 लाख मतदाताओं के दस्तावेज अधूरे:जल्द जारी होंगे नोटिस, 23 हजार वोटरों ने जमा नहीं किए फॉर्म

INT News1 August 2026 at 06:30 am

रेवाड़ी में SIR-2026 की शुक्रवार का प्रारंभिक मतदाता सूची जारी कर दी गई। 7 लाख 39 हजार 338 में से 2 लाख 9 हजार 560 मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी न किसी प्रकार कमी मिली है, जिन्हें अब जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। जिसके बाद सही दस्तावेज पेश करने पर ही इनके नाम पुन: मतदाता सूची में शामिल हो पाएंगे। जिले में 23 हजार 100 मतदाताओं ने अपने प्रपत्र ही दाखिल नहीं करवाएं। 89 हजार 247 मतदाताओं के रिकार्ड में गलतियां पाई गईं। 97 हजार 213 मतदाताओं का मानचित्रण (अनमैपड) किया जाना बाकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी दी। 30 अगस्त तक दें डिक्लेरेशन फॉर्म उन्होंने कहा कि सभी मतदाता प्रारंभिक ड्राफ्ट मतदाता सूची को अवश्य देखें। जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे 30 अगस्त तक निर्धारित घोषणा प्रपत्र (डिक्लेरेशन फॉर्म) के साथ संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नए मतदाता फॉर्म-6, आपत्ति के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन अथवा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। एक जुलाई 2016 को 18 साल या उससे अधिक की आयु के भारत के सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र हैं। हरियाणा में गणना चरण 15 जून, 2026 से प्रारंभ किया गया था। 24 जुलाई तक प्राप्त गणना प्रपत्रों के आधार पर प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है। वेबसाइट पर उपलब्ध ड्राफ्ट सूची जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एआरओ), बीएलओ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की अधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S07 पर उपलब्ध है। आयोग ने राजनीतिक दलों के अधिकृत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी नियुक्त किए हैं, जो बीएलओ के साथ समन्वय कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ सत्यापन अथवा नोटिस देने उनके घर पहुंचे तो उन्हें आवश्यक सहयोग दें तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। अब सभी को मिलेगा नोटिस तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि 7 लाख 39 हजार 338 में से 2 लाख 09 हजार 560 मतदाताओं के दस्तावेजों में किसी न किसी प्रकार की कमी मिली है। जिन्हें अब नोटिस जारी किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए वे आवश्यक दस्तावेज पेश कर सकें। 30 अगस्त से पहले जो ऐसा नहीं कर पाएंगे उनके नाम मतदाता सूची से हट जाएंगे।