समाचार · हरियाणा
इंटरनेशनल प्लेयर राजिंद्र वर्ल्ड हॉकी कप के लिए रवाना:स्विजरलैंड में दो से तीन ट्रेनिंग सेशन, भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे
हरियाणा के सिरसा से रहने वाले इंटरनेशनल प्लेयर राजिंद्र सिंह वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) 2026 के लिए भारतीय टीम के साथ शुक्रवार रात को देश से रवाना हुए। अब उनकी टीम पहले स्विजरलैंड जाएगी। वहां पर दो से तीन ट्रेनिंग सेशन होने हैं। इसके बाद उनकी टीम नीदरलैंड जाएगी। भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच स्वतंत्रता दिवस वाले दिन 15 अगस्त की शाम 4.30 बजे वेल्स की टीम के साथ होना है। FIH की ओर से भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पुल डी में रखा गया है। वेल्स के बाद 17 तारीख को दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ होना है और तीसरा मैच 19 अगस्त को पाकिस्तान की टीम के साथ होना है। भारत की टीम के ये सभी मैच नीदरलैंड में ही होने हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन नीदरलैंड-बेल्जियम के नेतृत्व में होगा। कुछ मैच नीदरलैंड में हैं तो कुछ बेल्जियम में होने हैं। इस बार टीम के खिलाड़ियों की वर्दी में भी बदलाव किया गया है। पहले नीली जर्सी होती थी, जोकि अबकी बार रंग में बदलाव किया गया है। इस 20 सदस्यीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गोलकीपर में मोहित एचएस, सुरज करकेरा और डिफेंडर में जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच और मिडफील्डर में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, राजिंद्र सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, फॉरवर्ड में मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा शामिल है। टूर्नामेंट के पहले ही भारत का वेल्स से होगा मुकाबला हॉकी खिलाड़ी राजिंद्र सिंह के कोच हरविंदर सिंह के अनुसार, राजिंद्र सिंह से बात हुई थी। शुक्रवार रात को उनकी फ्लाइट है और रात्रि को ही वह टीम के साथ देश से रवाना होगा। रास्ते में दो जगह पर स्टे हैं और वहां पर पहले उनकी टीम का ट्रेनिंग सेशन रखा है, जिसमें उनको हर जानकारी दी जाएगी। इसके बाद मैच की तैयारी चलेगी। इस टूर्नामेंट के 15 अगस्त को पहले ही दिन भारतीय टीम का वेल्स के साथ मुकाबला है। टीम के खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है और वे अपने टारगेट को हालिस करेगी। हॉकी की नर्सरी कहलाता है राजिंद्र का गांव दरअसल, हॉकी खिलाड़ी राजिंद्र सिंह रानियां के संत नगर स्थित (श्री जीवन नगर) के रहने वाले हैं। इस गांव को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। इसी गांव से हॉकी स्टार खिलाड़ी सरदारा सिंह रहने वाले हैं, जोकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। अब इसी गांव से भारतीय टीम में राजिंद्र सिंह का चयन होने के बाद गांव फिर से चर्चा में आ गया है। उनके गांव में खुशी का माहौल है।