Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रामपुरिया में आग से मक्की की फसल और बैलगाड़ी जली:किसान को डेढ़ लाख रुपए का नुकसान; पशुओं के लिए रखा आहार भी नष्ट

INT News25 November 2026 at 10:24 pm

झाबुआ जिले के पेटलावद क्षेत्र के रामपुरिया गांव में बुधवार देर शाम आग लगने से किसान पांगु पेमा डाबी की मक्की की फसल, पशु आहार और बैलगाड़ी जल गई। शुरुआती आकलन में करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों की कोशिश नाकाम, दमकल ने बुझाई आग आग लगते ही ग्रामीणों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू नहीं पा सके। सूचना मिलने पर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू मुनिया और सरपंच अनिल निनामा मौके पर पहुंचे। मक्की की फसल, पशु आहार और बैलगाड़ी जली इसके बाद पेटलावद नगर परिषद की दमकल को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सरपंच अनिल निनामा ने बताया कि आग में किसान की मक्की की फसल, पशु आहार और बैलगाड़ी जलकर नष्ट हो गई।