समाचार · छत्तीसगढ़
पेंड्रा-बिलासपुर रोड पर दिखा सफेद भालू:वन विभाग की टीम निगरानी कर रही, ग्रामीणों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह
पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर स्थित गिरारी गांव के पास सफेद भालू दिखाई देने से इलाके में हलचल मच गई है। भालू गांव के आसपास के खेतों और बाड़ियों में विचरण करता देखा जा रहा है। अचानक सड़क और वाहनों के सामने आ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने पहली बार इस सफेद भालू को खेतों के आसपास देखा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। वन विभाग का प्रयास है कि भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह वन विभाग ने पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भालू दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उसके पास जाने या उसे परेशान करने से बचने की अपील की गई है।