Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुरैना में दिनदहाड़े स्प्लेंडर बाइक चोरी:बिना नंबर की अपाचे से पहुंचे थे, पहले रेकी की फिर चुराई

INT News14 July 2026 at 02:52 pm

मुरैन के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से 3:30 बजे के बीच मनोज शर्मा की हीरो स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक MP 06 ZM 2655) चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पहले रेकी की, फिर चुराई बाइक जानकारी के अनुसार, बदमाश बिना नंबर की टीवीएस अपाचे बाइक से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले इलाके की रेकी की। मौका मिलते ही मनोज शर्मा की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी कर फरार हो गए। अपाचे बाइक के आगे "शीतला" और पीछे "गुर्जर" लिखा हुआ था। पुलिस इसे जांच का अहम सुराग मान रही है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज बाइक चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत मिलने के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस बोली- जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार स्टेशन रोड थाना प्रभारी संजय बरैया ने बताया कि पीड़ित मनोज शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी हुई बाइक और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।