Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

एआई और आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास पर किया संवाद

INT News14 November 2026 at 05:52 am

जालंधर | सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शाहपुर में गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जीडीजी) जालंधर के सहयोग से ‘डेवफेस्ट जालंधर 2026’ का आयोजन किया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर एप्लीकेशंस (सीएसई-सीए) विभाग के इस सम्मेलन में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास के रुझानों पर विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम में माइक्रोसॉफ्ट की सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रियंका तनेजा, निवी. एआई के सह-संस्थापक व सीटीओ गौरव मदान, ग्लोबैंट के डेटा साइंटिस्ट यश कवैया और मायकॉम की फ्रंट एंड आर्किटेक्ट अपराजिता वर्मा ने तकनीकी सत्र लिए। प्रियंका तनेजा ने जेनरेटिव से एजेंटिक एआई तक: एमसीपी, आरएजी और मोंगो डीबी के साथ इंटेलिजेंट एप्लीकेशन का निर्माण विषय पर प्रस्तुति दी। ऑन-डिवाइस एआई का लाइव प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें फ्लटर और जेम्मा 4 ई2बी, व्हिस्पर टाइनी तथा इन्फ्लेक्ट-नैनो जैसे हल्के मॉडल्स से तैयार गोपनीयता-केंद्रित एप्लीकेशन दिखाए गए। कार्यक्रम सीटीआईटी की प्रिंसिपल डॉ. अंकिता गुप्ता और सीटीआईईएमटी के प्रिंसिपल डॉ. संदीप रंजन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और डायरेक्टर डॉ. जयाशीष सेठी ने सहयोगात्मक तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र तथा उद्योग-उन्मुख शिक्षा पर विचार रखे।