Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

आरएसएस के पथ संचलन के निमित्त निकला घोष दल भ्रमण

INT News14 October 2026 at 05:56 am

खंडवा | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालयीन कार्य के तहत 15 अक्टूबर को उत्कृष्ट विद्यालय से दोपहर 3 बजे पथ संचलन निकलेगा। पथ संचलन के निमित्त मंगलवार को नगर में घोष दल भ्रमण निकाला गया। घोष दल की मधुर एवं ओजस्वी धुनों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत हो उठा। घोष दल भ्रमण के माध्यम से आगामी पथ संचलन की सूचना नगरवासियों तक पहुंचाई गई।