Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

क्रिकेट में जीरो इंटरेस्ट रखते हैं नवाजुद्दीन, विराट और धोनी पर दिए मजेदार जवाब, देखें वीडियो

INT News25 November 2026 at 10:11 pm

Nawazuddin Siddiqui: भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मामला थोड़ा अलग है. शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उन्हें क्रिकेट और पॉलिटिक्स में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है. इस दौरान उनके कुछ जवाब सुनकर होस्ट भी हैरान रह गए.

विराट कोहली का नाम पता, कप्तान कौन हैं नहीं मालूम!

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शुभंकर मिश्रा ने नवाजुद्दीन से पूछा कि क्या वह क्रिकेट देखते हैं? अभिनेता ने बिना किसी घुमाव के जवाब दिया कि वह क्रिकेट बिल्कुल नहीं देखते. इसके बाद होस्ट ने उनसे भारतीय क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल पूछने शुरू कर दिए.

सबसे पहले उनसे विराट का पूरा नाम पूछा गया. नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, 'विराट कोहली'. इस पर होस्ट ने कहा कि यह बड़ा नाम है. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि इस वक्त भारतीय टीम का कप्तान कौन है, तो अभिनेता ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम अभी इस वक्त.' फिर उन्होंने अंदाजा लगाते हुए कहा कि विराट कोहली होंगे.

एमएस धोनी का पूरा नाम पूछा तो मिला मजेदार जवाब

बात यहीं खत्म नहीं हुई. शुभंकर मिश्रा ने अगला सवाल एमएस धोनी को लेकर कर दिया. उन्होंने पूछा कि एमएस धोनी का पूरा नाम क्या है? इस पर नवाजुद्दीन ने बिना देर किए जवाब दिया, 'माही'. उनका यह जवाब बातचीत का सबसे मजेदार पल बन गया.

View on Instagram

जब होस्ट ने पूछा कि क्या उन्हें सच में क्रिकेट में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है, तो नवाजुद्दीन ने साफ कहा कि उन्हें क्रिकेट में जीरो इंटरेस्ट है. इतना ही नहीं, उन्होंने पॉलिटिक्स को लेकर भी यही बात कही.

क्रिकेट की दीवानगी से बिल्कुल अलग हैं नवाजुद्दीन

जहां देश में क्रिकेट मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है, वहीं नवाजुद्दीन ने साफ कर दिया कि वह इस खेल से दूर रहते हैं. उनकी बातचीत का यह हिस्सा अब चर्चा में है. खासकर धोनी के पूरे नाम के सवाल पर 'माही' वाला जवाब लोगों का ध्यान खींच रहा है.

ये भी पढ़ें: Fawad-Mahira की पाकिस्तानी सीरीज पर भारत में बैन की मांग, शिवसेना नेता ने खोला मोर्चा