Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

UP में कल महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज बंद, जानें बैंक खुलेंगे या नहीं

INT News25 October 2026 at 06:41 pm

UP Public Holiday 2026: उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती (26 अक्टूबर 2026) पर सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. पहले इसे निर्बंधित (Restricted) अवकाश की सूची में रखा गया था, जिसे अब संशोधित कर पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक छुट्टी बना दिया गया है. यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत नहीं है, इसलिए बैंकों में इसका सीधा असर नहीं होगा और उनके खुलने या बंद रहने की स्थिति बैंक प्रबंधन की सूचना पर निर्भर करेगी.

पहले निर्बंधित अवकाश की सूची में था 26 अक्टूबर

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से वर्ष 2025 में जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया था. अब सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस व्यवस्था में संशोधन करते हुए सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है. शासन की ओर से जारी नई विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इस संबंध में पहले जारी विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित समझा जाए, जबकि उसके शेष प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे.

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत नहीं होगा अवकाश

सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित यह सार्वजनिक अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा. इसलिए इसे इस अधिनियम के तहत घोषित बैंक अवकाश के समान नहीं माना जाएगा. हालांकि, आदेश में स्कूल-कॉलेजों के बंद रहने या बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों के संचालन को लेकर अलग से स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए हैं. ऐसे में संबंधित संस्थानों में अवकाश की स्थिति की पुष्टि उनके आधिकारिक आदेश या सूचना से करना उचित होगा.

Must Read- Video Viral: सड़क पर नग्न प्रदर्शन और UP पुलिस पर उठाया हाथ, झांसी की सड़कों पर किन्नरों का हाई-वोल्टेज ड्रामा