Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

साकेतनगर, अलकापुरी-देवकी नगर में कल बिजली कटौती:भोपाल के 40 इलाकों में असर; ईदगाह हिल्स-गौतम नगर में भी सप्लाई नहीं

INT News11 November 2026 at 06:32 pm

भोपाल के करीब 40 इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें साकेत नगर, अलकापुरी, देवकी नगर, ईदगाह हिल्स, गौतम नगर, राजीव कॉलोनी, पन्ना नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा दिवाली के बाद फिर से कटौती

बता दें कि दिवाली के चलते बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस बंद कर दिया था। दिवाली पर्व बीतते ही फिर से मेंटेनेंस का दौर शुरू कर दिया गया है। गुरुवार से इसकी शुरुआत हो जाएगी।