Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में मनाया बाल दिवस

INT News14 November 2026 at 05:53 am

जालंधर | एपीजे एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया के नेतृत्व तथा डॉ. नेहा बर्लिया के मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना एवं गायत्री मंत्र से हुआ। इसके पश्चात सकारात्मक संकल्प और दिन के विचार ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल ने विद्यार्थियों को जिज्ञासु, आत्मविश्वासी एवं संवेदनशील बनने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया।