national
22 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें : 7 दिन बाद तिहाड़ से बाहर आए सौरभ और रांका, निर्मला सीतारमण के पति का दीपके को समर्थन

1. 7 दिन बाद तिहाड़ से बाहर आए सौरभ और आशुतोष रांका, दास बोले- 'सत्य की जीत हुई है'
CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका को सात दिन बाद SEM कोर्ट से राहत मिली है. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. क्या लॉरेंस गैंग से डर गए अमिताभ बच्चन? सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- 'मुझे माफ कर दें...'
अमिताभ बच्चन ने फैंस से माफी मांगते हुए बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें सख्त आराम की सलाह दी है. बिग बी का यह पोस्ट ऐसे वक्त में आया है, जब टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. हरदीप सिंह पुरी बोले- एपस्टीन से 3-4 बार हुई मुलाकात, उसके गुनाहों से मेरा कोई लेना- देना नहीं
हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के आरोप लगाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से सफाई दी. उन्होंने कहा कि वह जेफ्री एपस्टीन से 3-4 बार मिले थे, लेकिन यह मुलाकात पूरी तरह प्रोफेशनल थी.हरदीप सिंह पुरी ने एपस्टीन के आपराधिक मामलों से किसी तरह का संबंध होने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. निर्मला सीतारमण के पति का दीपके को समर्थन, बोले- ‘हर गली में जंतर-मंतर’; SIR के खिलाफ 23 को उतरेंगे सड़क पर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकल प्रभाकर ने SIR के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर भिजीत दीपके का समर्थन किया है. वह 23 अक्टूबर को होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन में शामिल होकर ‘हर गली में जंतर-मंतर’ का नारा बुलंद करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. बिहार MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, पटना स्नातक बनी हॉट सीट
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी. इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के बीच माना जा रहा है. पटना स्नातक सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर फायरिंग के बाद धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रांची रेफर
खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला हुआ है जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए है. घटना के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए खूंटी से रांची रेफर किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. 20 नवंबर को भागलपुर आ सकते हैं PM मोदी, बिहार को मिल सकती है 4 सौगातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 20 नवंबर को बिहार के भागलपुर दौरे पर आ सकते हैं. अपने इस संभावित दौरे के दौरान वे भागलपुर, बांका और आसपास के क्षेत्रों को बिजली, हवाई सफर, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. टाइगर पर फायरिंग के बाद अक्षय कुमार के घर में लग रहे बुलेटप्रूफ शीशे, सलमान के घर कमांडो तैनात
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ी. अक्षय कुमार के घर लगेंगे बुलेटप्रूफ शीशे, सलमान खान के घर कमांडो तैनात. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ की जांच के लिए शुभेंदु सरकार ने बनायी 6 सदस्यीय SIT, 3 महीने में आयेगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल सरकार ने चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ की जांच के लिए रिटायर्ड जज जस्टिस अनिंदिता रॉय सरस्वती की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया. टीम 3 महीने में देगी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर फिर लगा ब्रेक, IPL 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार
हार्दिक पांड्या की चोटिल होने से उनकी वापसी की राह मुश्किल हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी IPL 2027 तक टल सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. जंतर-मंतर प्रदर्शन : सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट ने किन शर्तों पर दी जमानत?
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से जमानत मिल गई. जानिए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किन शर्तों पर रिहा किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. ट्रम्प की 'मुस्लिम पेरिस' वाली कमेंट: अमेरिका इस्लाम को किस-किस तरह देखता है?
ट्रंप के ‘पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा’ बयान से इस्लामोफोबिया की बहस तेज हुई है. जानिए फ्रांस की हिंसा, अमेरिकी घरेलू राजनीति और भारत पर USCIRF की 2026 रिपोर्ट के बीच धार्मिक स्वतंत्रता के दोहरे मानदंडों का सवाल. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. दाऊद की बहन से लॉरेंस गैंग के कूरियर तक: मुंबई क्राइम वर्ल्ड में महिलाएं कैसे बनती रहीं हथियार? जानिए पूरी स्टोरी
टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी से पहले हथियार पहुंचाने के आरोप में दो महिलाओं की गिरफ्तारी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड में महिलाओं की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है. जेनाबाई दारूवाली से लेकर हसीना पारकर और अब राधा-बबीता तक, जानिए कैसे कुछ महिलाएं गैंग की अहम कड़ी बनीं और किन पर अपराध में साथ देने के आरोप लगे. जानिए पूरी कहानी.
14. SIR विवाद : चुनाव आयुक्तों की चिट्ठियों पर कैबिनेट सचिव ने क्या लिया एक्शन? RTI में मिला जवाब
क्या भारत के दो चुनाव आयुक्तों ने CEC ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखने के बजाय कैबिनेट सचिव को चिट्ठी भेजी लिखी थी? RTI से मांगे गए जवाब में इसका खुलासा हुआ हुआ है. जानिए जवाब में क्या कहा गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. राजधानी में जहरीली हुई हवा, दिल्ली-NCR में 244 पहुंचा AQI; GRAP-1 लागू होने से किन कार्यों पर रहेंगी पाबंदियां?
दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के बाद GRAP-1 लागू कर दिया गया है. 21 अक्टूबर को दिल्ली का AQI 244 दर्ज हुआ. जानिए प्रदूषण कंट्रोल करने, खुले में कचरा जलाने और वाहनों को लेकर क्या हैं नियम? पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. भारत की GDP ग्रोथ 7%: क्या आर्थिक तरक्की का फायदा बिहार के आम आदमी तक पहुंच रहा है?
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. IMF ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है. 2027 तक भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. लेकिन इस बड़ी आर्थिक उपलब्धि के बीच एक सवाल जरूरी है- क्या देश की बढ़ती GDP आम लोगों की आमदनी, रोजगार और जीवन स्तर में भी सुधार ला रही है? पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. बिहार की लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सम्मान: केंद्रीय मंत्री ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से नवाजा
लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025. 18 साल की साधना से बनाई खास पहचान, लोक संस्कृति को सहेजने का कार्य. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. छठ-दीपावली पर चंडीगढ़ और बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, बिहार में कई जगह होगा ठहराव
रेलवे ने त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और बरौनी के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई है. सीवान जंक्शन पर भी ठहराव से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. मां रुपी सोरेन के श्राद्धकर्म के बाद नेमरा से रांची लौटे CM हेमंत सोरेन, परिवार से मिलकर ली विदाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मां रुपी सोरेन के श्राद्धकर्म के बाद रांची लौटे. नेमरा में रहकर उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और विकास कार्यों का जायजा लिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. गोरखपुर में हाईटेंशन तार से सटी दुर्गा प्रतिमा, 3 युवकों की मौत, 10 लोग झुलसे, मेडिकल कॉलेज के बाहर बवाल, बस में तोड़फोड़
गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि सात लोग झुलस गए. घटना से गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर तोड़फोड करना शुरू कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.