समाचार · छत्तीसगढ़
सुकमा में 31 अक्टूबर को पिछड़ा-वर्ग समाज की अधिकार रैली:तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हडमा स्टेडियम में जुटेंगे लोग, आदिवासी भवन में बनी रणनीति
पिछड़ा वर्ग समाज अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को सुकमा में अधिकार व आक्रोश रैली करेगा। यह रैली हडमा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए आदिवासी भवन में समाज के अलग-अलग प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें रैली की रूपरेखा तय की गई और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने पर चर्चा हुई। बैठक में युवा, छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों से रैली में शामिल होने की अपील की गई। रैली के जरिए समाज अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेगा। बैठक में समाज के युवाओं, छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों से रैली में शामिल होने की अपील की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि रैली के जरिए अपनी तीन सूत्रीय मांगें शासन-प्रशासन के सामने रखी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। बैठक में पिछड़ा वर्ग समाज के जिलाध्यक्ष धनीराम यादव, सहदेव मरकाम, विंडो सिन्हा, ठडगु यादव, सुब्बाराव, सीताराम नाग, हरिराम यादव, बुधराम यादव, तुलसी राम नाग, मनमोहन ठाकुर, मिथलेश यादव, जुगधर सिन्हा, हरिसिंह पाण्डे, बलराम ठाकुर, छेदीलाल कश्यप, नरसिंह पटेल, जितेन्द्र यादव, खेमलाल सेठिया और लीलाधर सेठिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।