Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फर्रुखनगर में उंगलियां कटने पर महिला को मिले ₹1.25 लाख:सीएम किसान योजना का मिला लाभ, चारा मशीन में आया था हाथ

INT News28 October 2026 at 01:43 pm

फर्रुखनगर मार्केट कमेटी ने गांव सुल्तानपुर की मीना देवी को 1.25 लाख रुपए का चेक सौंपा है। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत दी गई है। चारा मशीन में हाथ आने से उनकी उंगलियां कट गई थीं। बुधवार को चेयरमैन दौलतराम ने उन्हें चेक सौंपा। सचिव विजय कुमार ने बताया कि 22 अगस्त 2026 को मीना देवी का हाथ चारा मशीन में आ गया, जिससे उंगलियां कट गईं। उन्होंने 18 सितंबर 2026 को सरल पोर्टल से मदद के लिए आवेदन किया। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का लाभ मिला 24 सितंबर को मंडी सुपरवाइजर देवराज और अधिकारियों ने सुल्तानपुर में जांच की। ग्रामीणों ने हादसे की पुष्टि की। मीना देवी को मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत पात्र पाया गया। इस योजना में चार उंगलियां कटने पर 1.25 लाख रुपए की मदद मिलती है। चेयरमैन दौलतराम ने बताया कि यह योजना कृषि हादसों में किसानों और मजदूरों को आर्थिक मदद देती है। इस मौके पर उपचेयरमैन कंवर पाल चौहान, विजय कुमार और पंकज मौजूद थे।