Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

VIDEO : 'आशीर्वाद का दीया, 25 साल सेवा'; मोदी के जन्मदिन पर सुदर्शन पटनायक की सैंड आर्ट वायरल

INT News17 September 2026 at 09:48 am

PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन देश भर के बीजेपी कार्यालयों और समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के द्वारा बनाई गई स्कल्पचर भी चर्चा में है. जिसमें देश भर में जन्म दिवस पर दीया जलाने की बात को प्रमुखता से उकेरा गया है. वहीं पार्टी की बात करें तो पीएम के जन्मदिन को लेकर भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है.

"आशीर्वाद का दीया, 25 साल ऑफ सेवा"

सुदर्शन पटनायक द्वारा बनाई गई रेल कला में मोदी की राइट प्रोफाइल वाली तस्वीर उकेरी गई है. जिसमें हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर के नीचे लिखा दिखाई देगा - आशीर्वाद का दीया, 25 साल ऑफ सेवा, और सबसे जरूरी बात- "हैप्पी बर्थ डे मोदी जी".

इस रेत कला की डिटेलिंग की बात करें तो कलाकारी इतनी बारीक नजर आएगी कि एक पल को लोग कंफ्यूज हो जाएं कि सच में ये रेत से बनी है या कालीन बिछा दी गई है.

सुदर्शन पटनायक के अलावा एक और सैंड आर्टिस्ट की वीडियो भी वायरल है. जिनका नाम मानस कुमार साहू है. दोनों की अगर तुलना करें तो सुदर्शन पटनायक की कलाकारी समुद्र के किनारे रेत पर उकेरी जाती है. वहीं मानस की कला रेत और लाइटिंग के कोंबिनेशन से बनती है. वीडियो में आप दोनों कलाकारियों का लुत्फ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेड डेफिसिट वाले देशों से व्यापार बंद करने की दी सलाह, कहा- बचेंगे 1.5 ट्रिलियन