Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पंजाब

भगवंत मान को पाकिस्तान से आया न्योता, क्या जाएंगे? MEA ने दिया ये जवाब

INT News13 November 2026 at 06:34 pm

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय 'वर्ल्ड पंजाबी कॉन्फ्रेंस' में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. इस निमंत्रण को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय नीति का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का फैसला मंत्रालय अपनी समग्र नीति के अनुरूप करता है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि विदेशी देशों के साथ संबंधों के मामले में देश की एक राष्ट्रीय नीति है और सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है.

रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख किया स्पष्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भगवंत मान के लाहौर दौरे से जुड़े सवाल पर कहा कि दूसरे देशों के साथ संबंधों के मामले में भारत की एक राष्ट्रीय नीति है। सभी को इसका पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने से पहले विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के तहत स्थिति का आकलन करता है और उसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाती है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत का रुख साफ

रणधीर जायसवाल ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को लेकर भारत की स्थिति भी स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के संबंध में भारत का क्या रुख है, यह सभी के लिए पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए. विदेश मंत्रालय के इस बयान को भगवंत मान के संभावित पाकिस्तान दौरे के संदर्भ में अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Assam Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी ट्रैवलर, 20 की मौत