समाचार · हरियाणा
सिरसा में अवैध पिस्टल समेत युवक अरेस्ट:पुलिस ने शक होने पर रोका, तलाशी में कारतूस भी मिला, नेटवर्क खंगाला जा रहा
सिरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर का पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला है। आरोपी की पहचान संजय कॉलोनी निवासी कमल उर्फ मेक्स के रूप में हुई है। एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर पुलिस अपराधियों पर नजर रख रही है। इसी दौरान सीआईए स्टाफ सिरसा की टीम देवीलाल पार्क ऑटो मार्केट के पास मौजूद थी। वहां एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। तलाशी लेने पर मिली अवैध पिस्तौल पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसकी पैंट की जेब से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कमल उर्फ मेक्स को मौके पर ही पकड़ लिया। उसके खिलाफ शहर थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। शहर थाना सिरसा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह हथियार कहां से लिया था और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था।