समाचार · पंजाब
तरनतारन में स्व-गणना 16 नवंबर से:डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज; 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे ब्योरा
जनगणना-2027 के तहत नागरिक 16 से 30 नवंबर, 2026 तक घर बैठे ऑनलाइन अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। प्रिंसिपल जनगणना अधिकारी राहुल ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्व-गणना के लिए https://se.census.gov.in पोर्टल बनाया गया है। जानकारी जमा होने के बाद नागरिकों को एक स्व-गणना आईडी मिलेगी। उन्हें यह आईडी संभालकर रखनी होगी और बाद में घर आने वाले जनगणना कर्मचारियों को देनी होगी। कर्मचारी ऑनलाइन दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनगणना-2027 के बारे में प्रचार और जागरूकता गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों से लोगों को स्व-गणना की जानकारी देने और इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने जिले के निवासियों से स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने और जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।