Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदापुरम में कार-बाइक की टक्कर, 4 घायल:भाई दूज मनाने जा रहे थे, पचमढ़ी रोड पर हादसा; सभी अस्पताल में भर्ती

INT News11 November 2026 at 06:32 pm

नर्मदापुरम के मटकुली के पास पचमढ़ी रोड पर बुधवार दोपहर कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। चारों के पैरों में गंभीर चोट आई। वे भाई दूज मनाने के लिए चावलपानी जा रहे थे। मोड़ पर दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद राहगीरों ने घायलों को उठाया। इसके बाद डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चारों को नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया। भाई दूज मनाने जा रहे थे चारों बाइक चला रहे तेजराम कहार (30) निवासी चावलपानी, छिंदवाड़ा अपने मौसेरे भाई-बहनों को गांव ले जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ अंकेश कहार (14), दुर्गा कहार (18) और किरण कहार (17) सवार थे। तीनों बिजनवाड़ा के रहने वाले हैं। मोड़ पर आमने-सामने टकराईं गाड़ियां दोपहर करीब 1:30 बजे कार पचमढ़ी की तरफ से आ रही थी। वहीं, बाइक पिपरिया से मटकुली की ओर जा रही थी। 11 मील और सिद्धबाबा के बीच मटकुली के पास मोड़ पर दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। इससे बाइक पर सवार दोनों युवक और दोनों युवतियां सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 112 और 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाने की 112 गाड़ी से एएसआई प्रकाश परते पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। 108 के जिला प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि चार घायलों की सूचना मिली थी। 108 एंबुलेंस से चारों को पिपरिया अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें नर्मदापुरम रेफर किया गया।