Saturday, 14 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पोस्टरों में दिखा सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान

INT News14 November 2026 at 05:52 am

| जालंधर पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन के राजनीति विज्ञान विभाग ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई। कार्यक्रम में 20 छात्राओं ने भाग लेकर रचनात्मक और अर्थपूर्ण पोस्टरों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। विभाग के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पोस्टरों में रियासतों के विलय और देश के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को रेखांकित किया गया। गतिविधि के जरिए छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक कौशल, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के भाव को प्रोत्साहन मिला। कई पोस्टरों में यह संदेश उभरा कि एकता, शांति और आपसी सम्मान मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र की बुनियाद हैं, तथा धर्म, भाषा, संस्कृति और क्षेत्र की विविधताओं के बावजूद एकजुट रहना आवश्यक है। संस्थान के अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने आयोजन के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की और छात्राओं की सहभागिता की प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।