Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

एमएलसी चुनाव नतीजों पर सपा का भाजपा पर तंज, कहा-सरकार के गिने-चुने दिन बचे, जनता ने नकारा

INT News29 October 2026 at 01:40 pm

लखनऊ, 29 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों के नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रक्रिया, प्रशासन के दुरुपयोग और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भाजपा पर उत्तर प्रदेश में मिली हार से जुड़े सवालों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया जबकि पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। वहीं, सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने पार्टी की पांच सीटों पर जीत का जिक्र करते हुए इसे संगठन की तैयारी का परिणाम बताया।