national · मध्य प्रदेश
प्रवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा की भी चिंता हो: राज्यपाल मंगुभाई पटेल
INT News25 November 2026 at 10:32 pm

भोपाल, 25 नवंबर। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चों के पोषण के साथ ही शिक्षा की चिंता भी की जानी चाहिए। लोकभवन के संदीपनी सभाकक्ष में जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सफलता के लिए एकल प्रयास पर्याप्त नहीं है।