national · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र: सूखे से निपटने के लिए 'ब्रिज-कम-बांध' बनाना अनिवार्य
INT News25 November 2026 at 10:26 pm

मुंबई, 25 नवंबर। महाराष्ट्र में सूखे की समस्या से स्थायी रूप से निपटने के लिए एक बड़ा नीतिगत कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा बनाए जाने वाले हर नए पुल के साथ 'ब्रिज-कम-बांध' (पुल-सह-बांध) का निर्माण अनिवार्य कर दिया है।