Wednesday, 11 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

हरियाणा के सिरसा में सांसों पर संकट: 369 पहुंचा AQI, दिल्ली समेत 9 शहरों में जहरीली हुई हवा

INT News11 November 2026 at 05:12 pm

देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की बुधवार (11 नवंबर की) रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 284 शहरों की वायु गुणवत्ता का आकलन किया गया. इनमें से 96 शहरों में AQI का स्तर अच्छा या संतोषजनक दर्ज किया गया. वहीं, हरियाणा का सिरसा देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. लगातार बिगड़ती हवा ने लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

हिसार और पंचगांव भी प्रदूषण की चपेट में

हरियाणा के ही हिसार में AQI 361 दर्ज किया गया, जबकि पंचगांव में यह आंकड़ा 339 रहा. दोनों शहरों की हवा भी 'बहुत खराब' श्रेणी में शामिल रही. इस तरह देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा के तीन शहर शीर्ष स्थानों पर रहे.

दिल्ली की हवा भी बेहद खराब, AQI 313 पर पहुंचा

देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली. यहां AQI 313 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. प्रदूषण का यह स्तर राजधानी में वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने खोला खजाना, युवाओं को 5 हजार और किसानों को 62370 करोड़ की सौगात