समाचार · पंजाब
बर्ल्टन पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
जालंधर | नगर निगम के कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने 13 नवंबर को बर्ल्टन पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एक्सईएन रामपाल तथा संबंधित ठेकेदार के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कमिश्नर ने विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्यों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने एक्सईएन रामपाल को निर्माण कार्यों की रोजाना प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि परियोजना की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के लिए फील्ड स्तर पर समीक्षा की प्रक्रिया जारी रहेगी।