Wednesday, 14 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर आरोप, कहा- सौरव और आशुतोष को किडनैप किया, अब वकील से नहीं दे रहे मिलने

INT News13 October 2026 at 06:00 pm

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं. अभिजीत दीपके ने कहा कि सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को किडनैप कर लिया गया है और उन्हें वकील से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए CJP नेता

मंगलवार को CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. जानकारी के अनुसार सौरव दास आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत सीजेपी के दूसरे कार्यकर्ता जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर गए और फिर दफ्तर के तरफ से अंदर की ओर जंतर मंतर सटे गेट से कूदकर के एक साइड पर चले गए और तिरंगा फहरा नारे लगाने लगे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पुलिस ने एक दिन पहले ही जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया था.

पुलिस की कार्रवाई पर दिपके ने उठाए सवाल

दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. अपने पोस्ट में दिपके ने लिखा कि पुलिस वकीलों को मिलने से कैसे रोक सकती है? यह अपहरण जैसा मामला है, क्योंकि पुलिस किसी कानून का पालन नहीं कर रही है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को तानाशाही बताते हुए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा.

CJP नेताओं को हिरासत में लेने को लेकर, दिपके ने यह भी कहा कि पार्टी के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराया था. देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अपराध कैसे हो सकता है?

ये भी पढ़ें: SIR के खिलाफ 7 दिन में 5वां प्रदर्शन... इंडिया ब्लॉक की नैरेटिव जीत या अभी बाकी है लड़ाई?

कहां हैं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे

अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह से बात की. रत्ना सिंह ने दिपके को बताया कि तीनों को अलग-अलग जगहों पर रखा गया है, जबकि उनके साथ मौजूद 11 वॉलंटियर्स को कहीं और ले जाया गया है.