national
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ा पहरा
INT News15 August 2026 at 10:47 am

नोएडा, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली और नोएडा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 15 अगस्त को देखते हुए नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से स्वतंत्रता दिवस के दौरान ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।