Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

खूंटी में तीन नाबालिग से दुष्कर्म, POCSO Act के तहत दो आरोपी हिरासत में

INT News4 November 2026 at 08:51 am

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये थे. आरोप लगाया गया है कि रात में उन्हें खूंटी महिला थाना में पीड़िताओं के बयान पर केस दर्ज अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की गयी.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में मंगलवार को खूंटी महिला थाना में पीड़िताओं के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

जांच में जुटी पुलिस

दोनों आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

ये भी पढ़ें: रांची में COTPA Act के उल्लंघन पर दुकानदारों का कटा चालान, सिगरेट भी जब्त