Saturday, 15 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

सम्राट चौधरी का ऐलान, '17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान'

INT News15 August 2026 at 11:49 am

पटना, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने बिहार के विकास, शिक्षा, रोजगार, उद्योग, सुरक्षा और ग्रामीण विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने छात्रों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया कि 17 अगस्त से पूरे बिहार में 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' शुरू किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और सरकार 30 दिनों के भीतर उसके निष्पादन का प्रयास करेगी।